Today In History

12 मार्च – दांडी मार्च

****दांडी मार्च****

(12 मार्च 1930 – दांडी मार्च)
dandi march

देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने कई सारे आंदोलन चलाए थे। जिन्होंने ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिला दी थी। इन्हीं आंदोलनों में एक आंदोलन था दांडी मार्च। जोकि महात्मा गांधी जी द्वारा किया गया था। यह आंदोलन 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से शुरू किया गया था। इस आंदोलन को नमक सत्याग्रह और दांडी सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। 

इस आंदोलन के जरिए गांधी जी ने देशवासियों को एक मंच पर इकट्ठे किया और अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नमक कानून के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिससे ब्रिटिश सरकार की जड़े कमजोर होगी। 

नमक सत्याग्रह/दांडी मार्च 390 किलोमीटर का सफर तय कर के साबरमती आश्रम से दांडी नामक ग्राम में पहुंचा था जो कि समुंदर के किनारे स्थित है। अंग्रेजों द्वारा आंदोलन में शामिल क्रांतिकारियों पर लाठियां भी चलाई गई थी। जिसमें कई क्रांतिकारी गंभीर रूप में जख्मी भी हुए थे। इस आंदोलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजगोपाल आचार्य जैसे महान नेता भी शामिल थे। यह आंदोलन लगभग 1 साल तक चला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *