11 मार्च – पुण्यतिथि – चंद्रभान गुप्ता
****चंद्रभान गुप्ता****
11 मार्च 1980 – पुण्यतिथि – चंद्रभान गुप्ता
![]() |
| चंद्रभान गुप्ता |
चंद्रभान गुप्ता भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे और वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री भी रहे है। आज 11 मार्च को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। चंद्रभान गुप्ता का जन्म 14 जुलाई, 1902 को उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ मे हुआ था, उस समय देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। चंद्रभान गुप्ता के मन में बचपन से ही देश के लिए प्रेम था। इस लिए मात्र 17 साल की उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे। और ब्रिटिश हकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करी। स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने साथ साथ चंद्रभान गुप्ता ने MA और LLB की पढ़ाई भी करी।
1926 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करली और जल्द ही वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी बन गए। बहुत कम समय में चंद्रभानु ने कांग्रेस में अपनी पहचान बना ली थी। उत्तर प्रदेश विधान सभा के 1937 में हुए चुनावों में सदस्य भी चुने गए थे।
देश की आज़ादी के बाद 7 दिसम्बर 1960 को चंद्रभानु गुप्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। और तीन बार इस पद पर बिराजमान हुए।
जब मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने तब चंद्रभानु गुप्ता को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। लेकिन ख़राब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने मंत्री पद लेने से मना कर दिया। और अंत 11 मार्च 1980 को उनका लखनऊ में निधन हुआ था।
