गदर 2 ने मचाई कश्मीर में धूम, सभी सिनेमाघर हाउसफुल
✍️ Lieutenant. Preeti Mohan
बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता सनी देओल एक बार फिर से अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गदर 2’ के माध्यम से सिनेमाघरों में धूम मचा रहे है। ओपनिंग डे से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म वर्ष 2001 की बेहद सफल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का अगला पार्ट है यानि की ‘गदर 2’ है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य पात्र तारा सिंह की भूमिका और अमीषा पटेल उनकी पत्नी सकीना की भूमिका निभा रही हैं। ‘गदर 2’ फिल्म तारा सिंह की पाकिस्तान यात्रा पर आधारित है जो की उस ने अपने बेटे को बचाने के लिए करी क्योकि उसके बेटे को ‘क्रश इंडिया’ अभियान के अंतर्गत पाकिस्तान की तरफ से कैदी बनाया गया था।
कश्मीर की वादिओं में इस फिल्म ने काफ़ी धमाल मचाया हुआ है। श्रीनगर के सिनेमाघर ‘हाउसफुल’ चल रहे है। ‘गदर-2’ को देखने वालों की लाइनें लगी हुई है। और तो और सनी देओल के हर डायलॉग पर दर्शक खुब तालियाँ और सीटियाँ बजा रहे है। कश्मीरी दर्शकों का गदर 2 को खूब प्यार मिल रहा है। लोग अपने दोस्तों और परिवारों के साथ फिल्म देखने आ रहे है।
कश्मीर वासिओ के लिए यह फिल्म इस लिए भी अहम है क्योकि इस में कश्मीरी मूल के लोकप्रिय अभिनेता मीर सरवर पाकिस्तानी ब्रिगेडियर सलीम की भूमिका निभा रहे है। अभिनेता मीर सरवर इस के इलावा केसरी, बजरंगी भाईजान और जॉली एलएलबी 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके।


