मास्को #Mexico में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी का पर्व
बैसाखी का पर्व हर साल देश-विदेश में धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल 14 अप्रैल को एक और जहाँ देश भर में बैसाखी का पर्व मनाया गया। वहीं विदेशों में इस साल बैसाखी का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
पंजाबी सभा मास्को के द्वारा 15 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, मास्को में भी बैसाखी का पर्व का आयोजन किया गया।
जिसमें भारत के दूतावास के शिक्षा मंत्री श्री सुब्रत दास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। और उनके साथ जे.एन.सी.सी. मॉस्को के द्वितीय सचिव श्री फुरपा त्सेरिंग भी इस कार्यक्रम में मुख रूप में पधारे।
गुरु घर के रागी सिंहो ने आई हुई संगत को बहुत ही मधुर स्वर में शब्द कीर्तन करके निहाल किया।
इस मौके संगतों के लिए ‘गुरु का लंगर’ का प्रबंध भी किया गया था। कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मॉस्को ने आई हुई संगत दा धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का सिहरा पंजाबी सभा मास्को के अध्यक्ष प्रमोद कुमार को जाता।
कार्यक्रम की अन्य फ़ोटो और वीडियो: –





