भारतीय स्वास्थ्य सेवा इंडस्ट्री पर हो रहे है साइबर हमले; दुनिया में दूसरे स्थान पर भारत: CloudSEK
साइबर सुरक्षा खुफिया फर्म क्लाउडसेक (CloudSEK) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर साइबर हमलों की संख्या वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर थी, 2021 में देश में कुल घटनाओं का 7.7 प्रतिशत साइबर हुए है।
CloudSEK की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा उद्योग को कुल वैश्विक हमलों का 28 प्रतिशत का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट में कहा गया है, “कुल 7.7 प्रतिशत (लगभग 71 लाख) हमलों के साथ भारत 2021 में इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा है।” जो की चिंताजनक है।
CloudSEK उन संस्थाओं में से है जो भारतीय साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था CERTin को साइबर खतरे की खुफिया जानकारी प्रदान करती है।
फर्म के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा उद्योग में तकनीकी प्रगति जैसे रिमोट स्वास्थ्य निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) ने साइबर अपराधियों को इस क्षेत्र पर हमला करने के अधिक अवसर प्रदान किए।
CloudSEK द्वारा एकत्रित किए गए डेटा के अनुसार 2022 के पहले चार महीनों में ही लगभग 1.87 लाख हमलें हो चुके है।
ऐसा लगता है कि वैश्विक स्तर पर हमले की गतिशीलता 2022 में बदल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया लगभग 70 करोड़ रिकॉर्ड के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश रहा है, जिसके बाद थाईलैंड ने 2022 के पहले चार महीनों में 10 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड का सामना किया है। (एजेंसियां)
