Jammu & Kashmirफीचर्ड

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

✍️ Lieutenant. Preeti Mohan

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर (J&K) के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार (03अक्टूबर) देर रात जम्मू पहुंचे।

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

2. अमित शाह ने दो रैलियों को संबोधित किया – एक मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में और दूसरी बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में।

3. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद शाह की यह जम्मू की पहली और कश्मीर दूसरी यात्रा है।

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

4. श्रीनगर में स्थित गुरुद्वारा छेंवी पातशाही में भी गए उनके साथ में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

5. श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

गृह मंत्री अमित शाह की घाटी यात्रा एक नज़र

6. जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीद मुदासिर अहमद शेख के घर उरी में गए और उनके परिवार से मिलकर दुःख साँझा किया।  

7. माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन व पूजन किया।

8. पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए गुर्जरों ने राजौरी, पुंछ और जम्मू क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध शाह की यात्रा के मद्देनज़र ही किया गया था। पर अमित शाह ने अपने सम्बोधन में ऐलान की किया जम्मू-कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय के लोगों को न्यायमूर्ति शर्मा आयोग की सिफारिशों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

9. श्रीनगर में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की 240 देव परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

10. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने दो बार के विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन और भारत की प्रतिभाशाली बेटी तजामुल इस्लाम से भी मुलाकात की।

अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने ने कहा कि:- 

“अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभ मिला। जब लोग बदलाव का स्वागत करते हैं तो लोकतंत्र मजबूत होता है। जम्मू-कश्मीर के 3 परिवारों की पहचान करना महत्वपूर्ण है, जिन्होंने विकास के बजाय अलगाववाद को पोषित किया।”

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होंगे, अब खालिक मॉडल नहीं।

जम्मू-कश्मीर एकमात्र राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है जहां सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया है।

70  साल तक सिर्फ 15 हज़ार करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया, मोदी जी ने 3 साल में 56 हज़ार करोड़ का इन्वेस्टमेंट जम्मू कश्मीर में लाया, AIIMS, GMCs, IITs, IIMs और कई अन्य शैक्षणिक संस्थान खोले गए हैं।

पाकिस्तान नहीं, कश्मीर के लोगों से करूँगा बात।

टेररिस्ट हॉटस्पॉट से अब टूरिस्ट हॉटस्पॉट बना कश्मीर ।

पाक से बात नहीं, पहले आतंक का सफाया।

पहाड़ी भाइयों के अधकारों को कोई नहीं छीन सकता।

पत्थरबाज़ी का हुआ खात्मा, भाजपा ने युवाओं के हाथ में पत्थर की जगह लैपटॉप दिए।

भाजपा ने जम्मू कश्मीर में पर्यटन को ऐतिहासिक बढ़ावा दिया, 2022 में 1 करोड़ 62 लाख पर्यटक जम्मू कश्मीर आये।

Delimitation के द्वारा पहाड़ी लोगों की सीटों में बढ़ोतरी हुई, राजौरी पुंछ पर हो रहे अन्याय को एक झटके में समाप्त किया।

जो धन तीन परिवार अपने घर ले जाते थे, आज उसी धन से 27 लाख परिवारों को मिला स्वास्थ्य का खर्चा।

मोदी सरकार में आतंकवाद का महिमामंडन करने वाली पूरी चेन को कठोरता के साथ समाप्त करने का काम किया है | आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, आतंकवाद के प्रशंसक जो प्रशासन में बैठे थे उन्हें चिन्हित कर निकालने का काम किया है।

जम्मू-कश्मीर में अब ना जुलूस निकल रहे हैं और ना पत्थरबाजी हो रही है क्योंकि कठोरता के साथ विकास के रास्ते पर श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आगे बढ़ रही है

कुछ लोग यहां पर पाकिस्तान की बात करते हैं। बताएं कश्मीर का जो भू-भाग पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, वहां कितने गाँवों और कितने घरों में बिजली पहुँचती है? कितने अस्पताल हैं? सड़कें कैसी हैं?

मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर में 2014 से 2022 तक 1 लाख लोगों को घर देने का काम किया है।

मोदी जी 5 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत को जमीन तक, गांव तक पहुंचाने का काम किया है। आज घाटी और जम्मू-कश्मीर में 30 हजार से ज्यादा लोग पंचायत, तहसील पंचायत का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस यात्रा के दौरान ही जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया जी की आतंकवादिओं ने निर्मम हत्या कर दी थी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *