पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा का किया अनावरण, वीडियो देखें
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितम्बर को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया। इसे अब ‘कार्तव्य पथ’ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने इस दौरान इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया। वीडियो देखें:
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि: –
- देश की नीतियों और निर्णयों में सुभाष बाबू की छाप रहे, कर्तव्य पथ पर उनकी भव्य प्रतिमा इसके लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
- पिछले आठ वर्षों में हमने एक के बाद एक ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनमें नेताजी के आदर्श और सपने समाहित हैं।
- आज भारत के संकल्प और लक्ष्य अपने हैं। हमारे पथ और प्रतीक अपने हैं। इसीलिए राजपथ का अस्तित्व समाप्त हुआ है और कर्तव्य पथ बना है।
- जिस भारत का वर्णन महाकवि भरतियार ने अपनी एक कविता में किया है, हमें उस सर्वश्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है और उसका रास्ता कर्तव्य पथ से होकर ही जाता है।
- कर्तव्य पथ भारत के लोकतांत्रिक अतीत और सर्वकालिक आदर्शों का जीवंत मार्ग है। देश के सांसद, मंत्री और अधिकारियों में भी यह पूरा क्षेत्र Nation First की भावना का संचार करेगा।
- आज हमारे पास कल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि एक राष्ट्र के तौर पर हमारी संस्कृति क्या है, हमारे मूल्य क्या हैं और हम कैसे इन्हें सहेज रहे हैं।
- श्रमजीवी 26 जनवरी को मेरे विशिष्ट अतिथि होंगे।
.png)
.png)