विदेशी युवाओं में भी तेज़ी से बड़ रहा भारतीय संस्कृति का क्रेज़; टोरंटो के सेनेका कॉलेज में युवाओं ने मनाया नवरात्रि का त्योहार
✍️ JD Virdi
कनाडा की सनातन क्लब नामक संस्था विदेश की धरती पर लगातार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के विचारों का प्रचार वः प्रसार कर रहीं है। जिसके कारण अब वहाँ का स्थानीय समाज भी सनातन धर्म से जुड़ रहा है।
कनाडा के सनातन क्लब ने अब नवरात्रों के शुभ अवसर पर टोरंटो के सेनेका कॉलेज (Seneca College) में युवाओं के लिए गरवा नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब के प्रधान ध्रुव तनेजा ने बताया कि उनकी टीम सनातन संस्कृति से जुड़े उत्सव, सनातन विचार के कार्यक्रम और सेमिनार पूरे वर्ष भर आयोजित करेंगे, जिसके के लिए उनकी टीम ने पूरे वर्ष भर का एक कैलेंडर भी तैयार किया हुआ है।
नीचे वीडियो में आप इस समागम की झलक देख सकते है: –
जिक्रयोग है कि ध्रुव तनेजा कनाडा में उभरता हुआ नाम है जो हाल ही में टोरंटो के Seneca College Newnham Campus के कोर्डिनेटर का चुनाव भी जीते है।
ध्रुव तनेजा एक पंजाबी हिंदू परिवार से मूल रखते है और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कनाडा के धरती पर युवाओं में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहते है।