Jammu & Kashmirफीचर्ड

35 वर्षों बाद दशहरा पर निकली श्री राम जी की शोभा यात्रा, इंद्रानगर से क्रिकेट स्टेडियम तक ‘ये प्रण है श्री राम का’ गीत के से झूम उठा श्रीनगर

✍️ Lieutenant. Preeti Mohan

बुराई पर अच्छाई की जीत माने जाने वाला त्यौहार दशहरा इस बार श्रीनगर के लोगों के लिए काफी खास रहा। क्योंकि, साल 2023 के दशहरे पर 35 वर्षों बाद श्रीनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखकर लोगों के बचपन की यादें ताजा हो गई। 

यह शोभा यात्रा श्रीनगर के इंद्रानगर से क्रिकेट स्टेडियम तक निकाली गई और यहाँ से भी यह यात्रा निकली वहां लोगों ने फूलों की बरखा से यात्रा का स्वागत किया और प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में कई धार्मिक और संस्कृत झांकियां शामिल थी। काफी बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान ‘ये प्रण है श्री राम का’ गीत पर लोग झूमते हुए दिखाई दे रहे थे। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार आर.आर भटनागर ने भी श्रीनगर में दशहरा उत्सव में भाग लिया।

जैसे ही रावण दहन शुरू हुआ वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। और इसी के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देते हुए दशहरे का त्यौहार संपन्न हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *