Jammu & Kashmirफीचर्ड

श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल में 68 प्रजातियों के 16 लाख पुष्प देखने को मिलेंगे

✍️ Lieutenant. Preeti Mohan

रविवार से एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खोल दिया गया। यह गार्डन जम्मू और कश्मीर (J&K) के श्रीनगर में स्थित है, जो कि आम लोगों के साथ-साथ अभी पर्यटकों के लिए भी खुल चुका है। पूरी दुनिया में प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन में इस बार 16 लाख ट्यूलिप के फूल देखने को मिलेंगे। 

श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल में 68 प्रजातियों के 16 लाख पुष्प देखने को मिलेंगे
फोटो: गूगल

इस वर्ष आप 68 अलग-अलग किस्मों के फूल गार्डन में देखेगें। ट्यूलिप गार्डन राज्य के पर्यटको के साथ साथ देश-विदेश के पर्यटको में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल हुए ट्यूलिप फेस्टिवल में 3 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने इस मनमोहक गार्डन की सैर की थी।  

श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल में 68 प्रजातियों के 16 लाख पुष्प देखने को मिलेंगे
फोटो: गूगल
बहार के मौसम के शुरू होने के साथ ही ट्यूलिप के फूल खिलते है और आने वाले पर्यटकों के मन आनंद देते है। इस साल 5 लाख पर्यटकों के आने की संभावना लगाई जा रही है। 

श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल में 68 प्रजातियों के 16 लाख पुष्प देखने को मिलेंगे
फोटो: गूगल
इस साल ट्यूलिप गार्डन में पानी का फाउंटेन भी लगाया गया है, जो इस गार्डन की सुंदरता को ओर ज्यादा सुंदर बना रहा है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *