केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए 18 रोपवे परियोजनाओं को किया निर्दिष्ट
✍️ Lieutenant. Preeti Mohan
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) आने वाले पर्यटकों के लिए केंद्र सरकार 18 उपहार ले कर आई है। जी हाँ सरकार ने J&K में लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से 18 नए रोप-वे के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। और नेशनल National हाईवे Highway लॉजिस्टिक Logistic मैनेजमेंट Management लिमटेड Limited के साथ सरकार ने MoU भी साइन हो गया है।
और तो और तीन रोपवे (वैष्णो देवी फेज-2 (2.4 किमी), शिवखोरी श्राइन (2.1 किमी) और श्रीनगर में शंकराचार्य पहाड़ी (1 किमी) को साल 2024 तक आम लोगों के लिए खोलें जाने की भी संभावना है।
नए बनने वाले रोपवे में सबसे अहम बालटाल से बाबा अमरनाथ गुफा तक का होगा। क्योंकि इस रोपवे से पैदल लगने वाला 10 घंटे का समय घटकर सिर्फ 40 मिनट का रह जाएगा।
