2 मार्च – नाइटिंगेल ऑफ इंडिया – पुण्यतिथि
****नाइटिंगेल ऑफ इंडिया – सरोजिनी नायडू****
2 मार्च 1949 – पुण्यतिथि सरोजिनी नायडू
![]() |
| सरोजिनी नायडू |
आज उस महान कवयित्री और महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि है, जिनको इंडियन नेशनल कांग्रेस की महिला अध्यक्षा और 15 अगस्त 1947 जानी की देश की आज़ादी के बाद जिन्हें यूनाइटेड प्राविंसेज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जिनका नाम है सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) और उनको ‘भारत कोकिला’ और ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है।
सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद हुआ था। उनके पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय कॉलेज में प्रिंसिपल थे और वह एक जो एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक भी थे। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरोजिनी को यूनिवर्सिटी आफ मद्रास, लंदन के किंग्स कॉलेज और कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज में जाना पड़ा। सरोजिनी नायडू की शादी डॉ. गोविन्द राजालु नायडू से 1898 में हुई थी।
देश की आज़ादी के लिए चल रही गतिविधिओं में सरोजिनी नायडू काफी ज्यादा एक्टिव रही, इसे के तहत वो दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी की सहयोगी रहीं। और वे अपने ‘राजनीतिक पिता’ रूप में गोपालकृष्ण गोखले को देखती थी। भारतीय समाज में फैली कुरीतियों के ख़िलाफ़ उन्होंने आवाज़ भी उठाई और मुख्य रूप में महिलाओं को जागृत किया। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रवक्ता भी रहीं।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरुद्ध उन्होंने 1908 में मिला ‘कैसर-ए-हिन्द’ इनाम वापस कर दिया। भारत छोड़ो आंदोलन में भी सरोजिनी नायडू काफ़ी सरगरम रही।
सरोजनी नायडू महिलाओं को संबोधित करते कहती थी कि: –
“जब आपको अपना झंडा संभालने के लिए किसी की आवश्यकता हो और जब आप आस्था के अभाव से पीड़ित हों, तब भारत की नारी आपका झंडा संभालने और आपकी शक्ति को थामने के लिए आपके साथ होगी”
कुशल राजनेता होने के साथ ही वे एक अच्छी लेखिका भी बनी उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में ‘द लेडी ऑफ लेक’ नामक कविता लिखी जो 1300 पंक्तियों थी। इसके इलावा उन्होंने ‘मेहर मुनीर’, ‘द बर्ड ऑफ टाइम’, ‘द ब्रोकन विंग’, ‘नीलांबुज’, ट्रेवलर्स सांग’, आदि पुस्तकें भी लिखी हैं।
सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला क्यों कहा जाता है?
‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ का टाइटल उनकी प्रभावीशाली और मुदर वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के दिया गया था।
2 मार्च 1949 को उनकी मृत्यु हो गई थी।
#SarojiniNaidu #Nightingale_India
