Today In History

25 फरवरी 2023

****अमरनाथ झा****
(25 फ़रवरी 1897 जन्म)
Amarnath Jha
शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा
अमरनाथ झा का जन्म 25 फ़रवरी, 1897 ई. को बिहार के मधुबनी ज़िले के एक गाँव में हुआ था। आपके पिता जी डॉ. गंगानाथ झा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान् थे। अमरनाथ झा की नियुक्त 1922 ई. में अंग्रेज़ी अध्यापक के रूप में ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय’ में हुई। और बाद में वर्ष 1938 में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने और वर्ष 1946 तक इस पद पर बने रहे। इसके इलावा आप ने एक वर्ष ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के वाइस चांसलर का पदभार सम्भाला तथा उत्तर प्रदेश और बिहार के ‘लोक लेवा आयोग’ के अध्यक्ष रहे। डॉ. अमरनाथ झा अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे। इलाहाबाद और आगरा विश्वविद्यालयों ने उन्हें एल.एल.ड़ी. की और ‘पटना विश्वविद्यालय’ ने डी.लिट् की उपाधि प्रदान की थी। वर्ष 1954 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया। 
हिन्दी को राजभाषा बनाने के प्रश्न पर विचार करने के लिए जो आयोग बनाया था, उसके एक सदस्य डॉ. अमरनाथ झा भी थे। आप हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक थे। हिंदी को राजभाषा बनाने में दिया गया आपका बहुमूल्य योगदान कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। इस महापुरुष का 2 सितम्बर, 1955 को देहांत हो गया।
शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में पद्मभूषण से अलंकृत सुप्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यकार अमरनाथ झा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। 
#TodayInHistory #Amarnath_Jha 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *